Home >> Shop

पीड़िता की मदद को आगे आया शिक्षा समाधान ट्रस्ट, इंसाफ दिलाने का संकल्प !

हमारी संस्था “शिक्षा समाधान ट्रस्ट” में इस पीड़िता बहन के द्वारा इलाज हेतु फोन आया था। सोशल मीडिया के माध्यम से किसी ने हमारे संस्था के संपर्क नंबर इनको दिया गया परंतु किसी कारणवश यह बहन हमलोग से मिल नहीं पाई।

दिनांक 18 मार्च 2023 को धनबाद रेलवे स्टेशन मे काफी हिम्मत करके पीड़िता बहन आई हमलोगों को फोन की हमलोग इनसे मिले इस पीड़िता बहन के जीवन की दुख भरी घटना को सुनें समझे एवं उनके लिए इलाज बाद में इंसाफ पहले दिलाने का फैसला किए।

बहुत जल्द उनके बारे में बताया जाएगा। सदस्य नगमा प्रवीण, सोनाली मैम और हिमांशु चौहान का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Read More

“सिविल सर्जन कार्यालय धनबाद एवं शिक्षा समाधान ट्रस्ट” की ओर से साइकिल चलाओ अभियान कार्यक्रम किया गया।

महिला दिवस के शुभ अवसर पर “सिविल सर्जन कार्यालय धनबाद एवं शिक्षा समाधान ट्रस्ट” की ओर से साइकिल चलाओ अभियान कार्यक्रम किया गया।

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन कार्यालय धनबाद के पदाधिकारी गण,स्वास्थ्य कर्मी गण एवं शिक्षा समाधान ट्रस्ट के सभी सदस्य गण मौजूद थे।

सभी के सहयोग से धनबाद जिला में रणधीर वर्मा चौक से लेकर सिटी सेंटर और बस स्टैंड से लेकर रणधीर वर्मा चौक तक साइकिल चलाया गया एवं समाज को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

Read More