Home >> Shop

गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
जय हिंद ! जय भारत!

Read More

श्रीमती नम्रता सिंह जी को देश की राजधानी दिल्ली में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया गया।

काफी गर्व महसूस होता है जब अपने ही गांव समाज कि माता ,बहन आगे बढ़ती है ।

श्रीमती नम्रता सिंह जी को देश की राजधानी दिल्ली में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में सम्मानित किया गया।

“सफलता का मार्ग हमेशा कठिन होता है और जो हमेशा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं और उस पर जीत हासिल करने का साहस रखते हैं, केवल उन्हें ही इन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है। मैं आपको बधाई देता हूं कि आप ऐसे व्यक्तित्व के धनी हैं। जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहें ।”

आप महिलाओं, लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं ।

बहुत-बहुत बधाई ,बहुत-बहुत शुभकामनाएं आपको।

” शिक्षा समाधान ट्रस्ट”

(अध्यक्ष)

दामोदर प्रसाद साव

Read More

26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत पर लहराया जाएगा

बहन रूपा के द्वारा भारत माता का यह तस्वीर 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत पर लहराया जाएगा !

शिक्षा समाधान ट्रस्ट की ओर से भारत माता की बेटी और कतरास धनबाद की शान “बहन रूपा जी” को बहुत-बहुत शुभकामनाएं | अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई करेगी| किलिमंजारो पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 5895 मीटर है। यह पूर्वी अफ्रीका में तंजानीय उत्तर–पूर्व में भूमध्य रेखा पर अवस्थित है। रूपा का लंच 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराया है। इसके लिए 19 जनवरी को कोलकाता से मुंबई से होते हुए तंजानीय रवाना हाेगी। और 21 जनवरी को पर्वत पर चढ़ाई शुरू करेगी। साथ में 2 गाइड और 1 पावर रहेगा। 6 दिन चढ़ाई करते हुए। 26 जनवरी को पर्वत के ऊपरी चोटी पर पहुंचेगी। रूपा कहती है की 26 जनवरी को भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे चोटी पर तिरंगा फहराने की तैयारी। हालाकि सारा कुछ मौसम पर निर्भर करेगा। ये कतरास धनबाद की पहली और झारखंड की तीसरी महिला है। 29 साल की उम्र में रूपा किलिमंजारो पर्वत की चोटी में चढ़ने में सफल होंगे इसलिए “बहन रूपा जी” का उत्साह बढ़ाया और बहुत बहुत शुभकामनाए दी|

जिसमे मुख्य रूप से शिक्षा समाधान ट्रस्ट के संस्थापक दामोदर प्रसाद साव, एवं डॉ• श्री उमाशंकर सिंह जी के पुत्र चंदन सिंह और आकाश कु• प्रमाणिक जिला सचिव:–छात्र कांग्रेस धनबाद ,कतरास कॉलेज के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नीतीश सैनी , शिक्षा समाधान ट्रस्ट के सदस्य जिम्मी कुमारी, हर्ष चौहान उपस्थित थे।

Read More

यह महिला फुल वीवी, लोदवाडीह ,तोपचांची प्रखंड की रहने वाली है । विगत 3 दिनों से चौधरी नर्सिंग होम कतरास में भर्ती है ।

यह महिला फुल वीवी, लोदवाडीह ,तोपचांची प्रखंड की रहने वाली है । विगत 3 दिनों से चौधरी नर्सिंग होम कतरास में भर्ती है । इनका पैर पूरी तरह से टूट गया है। सरकारी कागजात की कमी के वजह से इनका इलाज नहीं हो पा रहा था और ना ही आयुष्मान भारत का लाभ मिल पाएगा। इनके घरवाले आज सुबह-सुबह काफी उम्मीद लेकर हमारे संस्था के कार्यालय में आए थे।

अंततः डॉ धीरज चौधरी जी से व्यक्तिगत मुलाकात करके इनके इलाज के लिए अनुरोध किया गया एवं इनके पूरे इलाज के खर्च में से ₹10000 कम करवाया गया।

(स्वामी विवेकानंद जी की जयंती)

हर वर्ष 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेरा यह मानना है कि हर युवा का यह कर्तव्य बनता है कि अपने आस-पास समाज के लोगों की सहायता करना चाहिए। एक इंसान होने के नाते एक कर्तव्य बनता है। सारा समाजिक काम नेता, राजनेता ,मुखिया, सरपंच, अफसरों के भरोसे नहीं होता है।

Read More

Corona Warriors of Shiksha Samadhan Trust

Read More

Blood Donation |Street Plays | Food Distribution

Read More