26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत पर लहराया जाएगा

No Comments

बहन रूपा के द्वारा भारत माता का यह तस्वीर 26 जनवरी 2023 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत पर लहराया जाएगा !

शिक्षा समाधान ट्रस्ट की ओर से भारत माता की बेटी और कतरास धनबाद की शान “बहन रूपा जी” को बहुत-बहुत शुभकामनाएं | अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत की चोटी किलिमंजारो पर चढ़ाई करेगी| किलिमंजारो पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 5895 मीटर है। यह पूर्वी अफ्रीका में तंजानीय उत्तर–पूर्व में भूमध्य रेखा पर अवस्थित है। रूपा का लंच 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में किलिमंजारो पर्वत पर तिरंगा फहराया है। इसके लिए 19 जनवरी को कोलकाता से मुंबई से होते हुए तंजानीय रवाना हाेगी। और 21 जनवरी को पर्वत पर चढ़ाई शुरू करेगी। साथ में 2 गाइड और 1 पावर रहेगा। 6 दिन चढ़ाई करते हुए। 26 जनवरी को पर्वत के ऊपरी चोटी पर पहुंचेगी। रूपा कहती है की 26 जनवरी को भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे चोटी पर तिरंगा फहराने की तैयारी। हालाकि सारा कुछ मौसम पर निर्भर करेगा। ये कतरास धनबाद की पहली और झारखंड की तीसरी महिला है। 29 साल की उम्र में रूपा किलिमंजारो पर्वत की चोटी में चढ़ने में सफल होंगे इसलिए “बहन रूपा जी” का उत्साह बढ़ाया और बहुत बहुत शुभकामनाए दी|

जिसमे मुख्य रूप से शिक्षा समाधान ट्रस्ट के संस्थापक दामोदर प्रसाद साव, एवं डॉ• श्री उमाशंकर सिंह जी के पुत्र चंदन सिंह और आकाश कु• प्रमाणिक जिला सचिव:–छात्र कांग्रेस धनबाद ,कतरास कॉलेज के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नीतीश सैनी , शिक्षा समाधान ट्रस्ट के सदस्य जिम्मी कुमारी, हर्ष चौहान उपस्थित थे।

Categories: Gallery

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *